Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
राम रहीम के डेरा मुख्यालय पर आर्मी का कब्जा, हरियाणा में 36 आश्रम सील

साध्वी से रेप केस में 15 साल बाद दोषी करार दिए जाने के बाद बलात्कारी बाबा राम रहीम के गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया. हरियाणा और पंजाब में हुई हिंसा में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हैं. मृतकों में 29 पंचकूला से और 2 सिरसा से हैं. इस बीच सिरसा में डेरा मुख्यालय में आर्मी घुस गई है.हरियाणा के डेरा मुख्यालय में सेना घुस गई है. सेना ने डेरा खाली कराया, मुख्यालय पर किया कब्जा. à¤°à¤¾à¤œà¤¨à¤¾à¤¥ के घर हाईलेवल बैठक शुरू, सुरक्षा रिव्यू के लिए जुटे हैं NSA अजित डोभाल, IB चीफ और अन्य बड़े अधिकारी. à¤¹à¤°à¤¿à¤¯à¤¾à¤£à¤¾ के DGP बी.एस. संधू ने कहा कि अभी राज्य में हर जगह शांति है. उन्होंने कहा कि जेल में राम रहीम को किसी भी प्रकार की विशेष सुविधा नहीं दी है.चंडीगढ़ पुलिस ने बाबा के 6 निजी सुरक्षा बलों को गिरफ्तार किया है. इन गार्ड्स पर से हथियार, कैरोसिन तेल भी जब्त किया गया है. वहीं रोहतक में 10 अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.

Share This News :