Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
हिंसा-आगजनी में 30 की मौत, 250 घायल

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप केस में दोषी करार दिया गया है. सीबीआई कोर्ट 28 अगस्त को राम रहीम की सजा पर सुनवाई करेगी. राम रहीम को दोषी करार देते ही उनके समर्थक बेकाबू हो गए हैं. तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं. पुलिस और डेरा समर्थकों के बीच हुई हिंसा में कई लोगों की मौत हो गई है. समर्थकों ने मीडिया पर भी हमला बोल दिया है. 

हरियाणा में हालात को लेकर आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राम रहीम के भक्तों से कोई सहानुभूति नहीं है. राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे.

- घायलों की संख्या बढ़कर 250 के करीब पहुंची. 

- गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले को लेकर शनिवार की सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है. 

- हिंसा के दौरान केवल पंचकूला में 28 लोगों की मौत हुई. 

- डेरा प्रमुख पर कोर्ट के फैसले के बाद हुई हिंसा की राष्ट्रपति ने की निंदा. शांति बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों से की अपील.

- डेरा समर्थकों की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है.

- यूपी के गाजियाबाद, हापुड़, शामली, बागपत और फिरोजाबाद में धारा 144 लागू. आलाधिकारियों को किया गया अलर्ट. 

- हरियाणा में हुई हिंसा से केंद्र सरकार नाखुश, खट्टर सरकार स्थिति संभालने में रही नाकाम, केंद्र द्वारा भेजे गई जवानों का भी सही से नहीं हुआ इस्तेमाल. सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से की शांति की अपील.

Share This News :