Home > अपना शहर ,
मलखान सिंह नगर निगम में उच्च शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि बनाये गये

ग्वालियर । प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री जयभानसिंह पवैया ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता मलखानसिंह कुशवाह को नगर निगम, ग्वालियर में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। 
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया ने शासकीय आवास ‘सेवापथ’ पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मलखानसिंह कुशवाह को मप्र नगर पालिका नियम, 2000 में निहित प्रावधान के अनुसार नगर निगम परिषद, ग्वालियर में स्वयं का प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष दारासिंह सेंगर, रामनिवास तोमर, योगेश जैन, मंडल महामंत्री बृजमोहन शर्मा एवं प्रयाग तोमर तथा अनेक पार्षदगण व सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने  à¤®à¤²à¤–ानसिंह कुशवाह को प्रतिनिधि नियुक्त करने पर बधाई दी है।

Share This News :