Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सारणी के जनरेटर ट्रांसफार्मर में लगी आग, 10 करोड़ से अधिक का नुकसान

बैतूल। à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ की बिजली उत्पादन कंपनी के अंतर्गत आने वाले बिजली घर सारणी के पॉवर हाउस क्रमांक - 3 की यूनिट क्रमांक -9 के जनरेटर ट्रांसफार्मर में इकाई को लाइटअप करते समय अचानक आग लग गई। जिससे जनरेटर ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया है ।

बताया जा रहा है कि रात्रि करीब 9:150बजे 210 मेगावाट वाली यूनिट क्रमांक- 9 को बिजली की डिमांड बढ़ने के चलते लाइटअप किया जा रहा था कि तभी अचानक जनरेटर ट्रांसफर में लापरवाही के चलते आग लग गई। प्लांट प्रबंधन इसके पहले कुछ समझ पाता आग ने पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के पीछे पावर हाउस क्रमांक- 3 के ईटीएंडआई-तीन की टीम की लापरवाही मानी जा रही है। क्योंकि जनरेटर ट्रांसफार्मर को चालू करने के पहले इसकी पूरी तरह से टेस्टिंग नहीं करने की बात सामने आ रही है।

वर्ष 2015 में ही इसी इकाई का जनरेटर ट्रांसफार्मर जलने के कारण करीब 10 करोड रुपए का नया ट्रांसफार्मर लगाया था जो आग की चपेट में आ गया है।

Share This News :