Home > अपना शहर ,खास खबरे,
IAS अफसर ने रोकी कार, घायल लड़की को पहुंचाया हॉस्पिटल, खुद ने बाइक पर ली लिफ्ट

ग्वालियर. सिटी सेंटर ओवरब्रिज पर एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो में बैठी लड़की घायल हो गई। इसी बीच रास्ते से IAS अफसर पी. नरहरि निकले। उन्होंने तुरंत उसे अपनी कार से हॉस्पिटल भिजवा दिया। इस हादसे में लड़की के पैर की हड्डी टूट गई। बाद में IAS अफसर एक बाइक से लिफ्ट लेकर दफ्तर गए। यह है मामला....


-गुरुवार की दोपहर को एक लड़की ऑटो में बैठकर सिपाही की नौकरी की ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए एक कॉलेज जा रही थी। सिटी सेंटर ओवरब्रिज पर एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी।
-टक्कर के बाद ऑटो पूरी तरह टूट गया और लड़की बुरी तरह घायल हो गई। इसी बीच एमपी के रेवेन्यू सेक्रेटरी पी. नरहरि ओवरब्रिज से निकल रहे थे। एक्सीडेंट देखकर वे रुके और घायल को तुरंत अपनी कार से मेडिकल कॉलेज के जयारोग्य हॉस्पिटल भिजवा दिया।
-इसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर की और एक युवक से बाइक पर लिफ्ट लेकर मोतीमहल पहुंचे। IAS नरहरि ग्वालियर-चंबल के दौरे पर चीफे सेक्रेटरी के साथ आए हुए हैं और वे मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे।
घायल लड़की के पैर में फ्रेक्चर
- हॉस्पिटल में भर्ती रश्मि लोधी ने बताया कि वह करैरा से ग्वालियर आई है और व्यापमं का एक्जाम देने के लिए एलएनसीटी कॉलेज जा रही थी। इसी बीच यह हादसा हो गया। एक्सीडेंट में लडकी के पैर में चोट आई है।
लोग देखते रहे, लेकिन युवती को नहीं उठाया
-एक्सीडेंट के बाद लड़की घायल ओवरब्रिज पर पड़ी। कई पुलिस के वाहन भी निकले, लेकिन किसी ने लड़की की मदद नहीं की। आसपास लोग भीड़ बनकर खड़े भी रहे।
-इसी बीच पी. नरहरि निकले और उन्होंने भीड़ देखकर अपनी कार रुकवाई और तुरंत उस लड़की को अपनी ही कार से हॉस्पिटल भिजवा दिया।
हमेशा घायलों की मदद करते हैं नरहरि
-यह पहली बार नहीं है, जब IAS पी. नरहरि ने घायलों की मदद की है। इसी साल फरवरी में वे अपने घर तेलागंना के करीमनगर गए थे तो रास्ते में घायल लोगों को अपनी कार से हॉस्पिटल भिजवाया था।
-पिछले साल जब इंदौर कलेक्टर थे, तो देपालपुर के रास्ते में घायल मिले युवक को अपनी कार से हॉस्पिटल भिजवा था और खुद पैदल ही शहर की ओर चल दिए।
ग्वालियर कलेक्टर भी रह चुके हैं नरहरि
-पी. नरहरि ग्वालियर के कलेक्टर भी रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बैंक से लेकर सभी संस्थाओं में दिव्यांग के लिए अलग से रास्ता बनवाया था। उन्होंने सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया था।
-ग्वालियर के बाद वे इंदौर कलेक्टर बने थे और वर्तमान में वे रेवेन्यू विभाग के सेक्रेटरी हैं।

Share This News :