Home > अपना शहर ,
अपहरण के दबंग आरोपियों पर राजनैतिक संरक्षण का आरोप

ग्वालियर। ग्वालियर के मेहगांव थाना चीनौर निवासी एक युवती ने करहिया गांव के दबंग जैन समाज के युवकों द्वारा उसका अपहरण करने और पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद भी सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी का रिश्तेदार होने के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। 
युवती ने आज अपने परिजनों के साथ यहां पत्रकारों को बताया कि वह जब २६ जुलाई १७ को चीनौर फार्म भरने जा रही थी तभी वह मेंहगांव में बस का इंतजार कर रही थी । बस स्टेंड पर अन्नू जैन ने उसे अपने साथ कार में बैठा लिया और वह चीनौर के स्थान पर उसे घाटीगांव होते हुए इंदौर ले गये। इनके साथ शेरू जैन, अज्जू जैन और सनत कुमार जैन भी थे। यह सभी लोग उसे बस में बैठा कर इंदौर ले गये। इन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। वहीं लगभग एक माह बाद १३ अगस्त को युवती को इंदौर से बरामद कर लिया गया। इसके बाद भी करहिया पुलिस राजनैतिक प्रभाव के चलते आरोपियों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं पुलिस के पास जाने पर पुलिस उनसे मामले में ज्यादा कुछ नहीं करने के लिए दबाब बना रही है। पुलिस सत्ताधारी दल के ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारी के रिश्तेदार होने के कारण आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती है। आरोपी आज भी गांव में खुले आम घूम रहे हैं और उन्हें पुलिस कार्रवाई करने से रोकते हैं। इतना ही नहीं उनके परिवार को जान से मारने की धमकी तक देते हैं। युवती के पिता बाबू पुरी, सहित भाई बाबा और मां ने पत्रकारों से पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने की मांग करते हुए उन्हें न्याय दिलाने  à¤•ी अपील की है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी मिलेंगे। 

Share This News :