Home > अपना शहर ,
भाजपा ने स्व. शेजवलकर को दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर । सिटी सेंटर स्थित नगर निगम मुख्यालय पर आज पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की पुण्यतिथि के अवसर पर निगम मुख्यालय पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भाजपा के सभी प्रमुख नेता, शहर की समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुख एवं अन्य दलों के नेता भी उपस्थित थे। 
भाजपा महानगर ग्वालियर की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा की जिलाध्यक्ष  à¤¦à¥‡à¤µà¥‡à¤¶ शर्मा ने कहा कि मैं भाजपा महानगर की ओर से स्व.  à¤¶à¥‡à¤œà¤µà¤²à¤•र को श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि स्व. शेजवलकर मध्यप्रदेश भाजपा के आधार स्तंभ थे। उन्होंने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पंचनिष्ठाएं एवं प. दीनदयाल उपाध्याय जी की एकात्म मानववाद को आत्मसात करके और उसे अपने जीन में उतारकर के सामाजिक जीवन जिया था उनके व्यक्तित्व और कृतिव के कारण आज भाजपा का विशाल स्वरूप दिखाई देता है। शहर के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। 
 à¤¶à¤°à¥à¤®à¤¾ ने कहा कि आज हम सब लोग उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करें यही आज के अवसर पर स्व. शेजवलकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
आज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, विधायक नारायण सिंह कुशवाह, वेदप्रकाश शर्मा, जयसिंह कुशवाह, धीर सिंह तोमर, महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, भाजपा संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे, किसान मोर्चा अध्यक्ष भरत दांतरे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष खुशबू गुप्ता, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, नगर निगम सभापति राकेश माहौर, बृजेंद्र सिंह जादौन, सोनू मंगल, राजेश सोलंकी, पार्षदगण सतीश बोहरे, धर्मेंद्र राणा, मनोज तोमर, नीलिमा शिंदे, राजू सेंगर, महेश तोमर, नूतन श्रीवास्तव, बिरजू शिवहरे, अजय गुप्ता, मनीष तोमर आदि उपस्थित थे।

Share This News :