Home > अपना शहर ,
ग्वालियर प वे योजना का कार्य अगले महीने से शुरू हो जाएगा

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर की बहूप्रतीक्षित फूलबाग -ग्वालियर फोर्ट रोप वे योजना का कार्य अगले महीने से शुरू हो जाएगा। रोप वे का निर्माण कर रही कंपनी दामोदर रोपवे कंपनी ने कार्य के लिए ग्वालियर में डेरा डाल लिया है, और कर्मचारियों की भर्ती भी शुरू कर दी है। निगम कमिश्रर विनोद शर्मा के अनुसार रोपवे का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। 
ज्ञातव्य है कि फूलबाग से ग्वालियर फोर्ट पर जाने के लिए नगर निगम का रोप वे कार्य वर्षों से अटका पडा था, लेकिन अब निगम कमिश्रर विनोद शर्मा के आते ही इसमें आ रही सारी अडचनें दूर कर दी गई हैं। रोप वे के निर्माण कार्य में लगभग ६५ करोड रूपये का खर्च आना है। और इसे पीपीपी मॉडल में तैयार किया जा रहा है। 
रोपवे का शिलान्यास पांच वर्ष पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था, लेकिन तभी से यह यह विभिन्न कारणों से रूका पडा था। रोप वे के लिये भारतीय पुरातत्व विभाग ने एनओसी भी जारी कर दी थी। रोपवे के  à¤²à¤¿à¤ फूलबाग बारादरी के पास लोअर टर्मिनल और फोर्ट पर अपर टर्मिनल बनेगा। फूलबाग और फोर्ट की दूरी रोपवे बनने के साथ साढे चार मिनट में तय हो सकेगी। कुल १४ ट्रलियां एक साथ चलाई जाएंगी। एक ट्राली में चार लोग बैठ सकेगे। रोपवे के दोनों टर्मिनलों की दूरी ७५० मीटर व अधिकतम ऊंचाई १०० मीटर रहेगी। 
नगर निगम कमिश्रर विनोद शर्मा के अनुसार दामोदर रोपवे कंपनी ने अब जल्दी ही कार्य पूरा करने पर सहमति जताई है और अब इसका कार्य एक दो सप्ताह में रफ्तार पकड लेगा। स्थानीय स्तर पर निगम कंपनी को रोपवे के लिए मार्गदर्शन व सहायता भी उपलब्ध करायेगा।

Share This News :