Home > अपना शहर ,खास खबरे,
महापौर ने उठाई संत श्री गजानन महाराज की पालकी

ग्वालियर । श्री गजानन महाराज देवस्थान न्यास द्वारा संत श्री गजानन महाराज पुण्यतिथि महोत्सव का आयोजन 22 अगस्त से किया गया। संत श्री गजानन महाराज का पुण्यतिथि महोत्सव 26 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। 
संत श्री गजानन महाराज के पुण्यतिथि महोत्सव के प्रथम दिन आज महापौर  à¤µà¤¿à¤µà¥‡à¤• नारायण शेजवलकर ने संतश्री गजानन महाराज के मंदिर में घटस्थापना कर श्रीजी की स्थापना की तथा पूजा अर्चना, रुद्राभिषेक किया। इसके पश्चात गजानन महाराज की पालकी शाम 5 बजे प्रारंभ हुई, श्री गजानन महाराज की शोभा यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर मंदिर पंहुची। महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने संत श्री गजानन महाराज की पालकी को उठाया। शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भक्तगणों ने भव्य स्वागत किया सभी को प्रसादी वितरण किया गया।

Share This News :