Home > अपना शहर ,
तलघरों का उपयोग पार्किंग करने के लिए हटाए निर्माण

ग्वालियर । नगर निगम द्वारा आज मंगलवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्किंग के स्थान पर अन्य निर्माण कर तलघर में संचालित किए जा रहे व्यवसाय को बंद कराने तथा माननीय न्यायालय के निर्देश पर तलघर का उपयोग केवल पार्किंग के लिए कराने को लेकर आज मदाखलत दस्ते द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही की गई। साथ ही ऐसे सभी भवन स्वामियों को चेतावनी दी गई जिन्होंने भी अवैध रुप से तलघर का निर्माण किया है वह अपने तलघर स्वयं हटा लें अन्यथा उनके तलघर को तोडने के साथ ही शुल्क वसूली की कार्यवाही की जावेगी।
ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में मदाखलत विभाग द्वारा भवन अधिकारी श्री कीर्तिवर्धन मिश्रा, क्लस्टर अधिकारी श्री सुरेन्द्र जैन, मदाखलत अधिकारी उत्तम जखैनिया, जेड.ओ. श्री राजीव सोनी की मौजूदगी में क्षेत्र क्रमांक 06 के अंतर्गत फूलबाग चौराहे के पास बने तलघर की तुडाई की गई। कार्यवाही सहायक निरीक्षक आजाद खान गेंग सहित संबंधित थाने का पुलिस बल भी मौजूद रहा । दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में उपायुक्त सुशील कटारे, भवन अधिकारी सुरेश अहिरवार, मदाखलत अधिकारी केशव सिंह चौहान, जे.डो. राकेश कुशवाह, हसीन अख्तर की मौजूदगी में क्षेत्र क्रमांक 19 के अंतर्गत दर्जी ओली में अग्रसेन कॉम्पलेक्स के तलघर को तोडा गया। वहीं क्षेत्र क्रमांक 21 के अंतर्गत कमला लॉज के तलघर में बनी दुकानों को तोडा गया। साथ ही बिलगैंया का पुरा शासकीय भूमि से अवैध निर्माण को तुडवाया गया। कार्यवाही के दौरान प्रभारी सहायक निरीक्षक नितिन सोनाने गैंग सहित उपस्थित रहे।
इसके साथ ही जिंसी नाला रोड पर बने 5 तलघरों की जुडाई कराई गई तथा जयेन्द्रगंज में चांदोकर के बाडे में चल रहे निर्माण कार्य को बंद कराया गया। वहीं फूलबाग, मुरार बारादरी चौराहा आदि से अस्थायी अतिक्रमण एवं हाथ ठेलो को हटवाया गया। कार्यवाही के दौरान उपायुक्त एपीएस भदौरिया, भवन अधिकारी प्रदीप वर्मा, मदाखलत अधिकारी महेन्द्र शर्मा, क्षेत्राधिकारी शाक्य, सहायक निरीक्षक सुघर सिंह गंेग सहित मौजूद रहें। इसके साथ ही शहर के मुख्य मार्गो एवं चौराहांे से 30 आवारा मवेशियो को पकडवाकर गौशाला पहुंचाया गया।

Share This News :