Home > अपना शहर ,
अपर आयुक्त ने जनसुनवाई कर सुनी समस्याएं

ग्वालिय।  à¤…पर आयुक्त आर के श्रीवास्तव ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर उपायुक्तएपीएस भदौरिया, नोडल अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वार्ड 63 चकरायपुर के नागरिकों ने ग्राम में स्थित शासकीय विद्यालय में बच्चों की सुविधा के लिए खेल प्रांगण को ठीक कराने एवं बाउन्ड्रीवॉल बनावाने, विद्यालय का विद्युत कनेक्शन करवाने एवं विद्यालय में शौचालय में पानी की व्यवस्था करवाने का आग्रह किया। इस पर अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव ने संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।  à¤µà¤¹à¥€à¤‚ वार्ड 28 स्थित जगजीवन नगर के बी एवं डी लाइन में पानी की समस्या एवं वार्ड 63 स्थित ग्राम रायरु में पानी की समस्या व वार्ड 60 स्थित गार्डन होम्स सिटी सेंन्टर में पानी की समस्या के निराकरण के लिए क्षेत्र के निवासियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर आग्रह किया गया। जिसको लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान वार्ड 30 स्थित अर्जुन नगर, बलबंत नगर में आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने का आग्रह क्षेत्र के नागरिकों ने किया जिस पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 6 स्थित राय कॉलोनी एवं गिर्राज कॉलोनी में सीसी रोड व सीवर का कार्य कराने एवं वार्ड 5 स्थित शिव शक्ति नगर में अधूरी सीसी रोड का कार्य कराने का आग्रह क्षेत्र के निवासियों ने किया जिस पर संबंधित अधिकारी केा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वार्ड 57 स्थित हरीशंकरपुरम में स्ट्रीट लाइटें चालू कराने का आग्रह क्षेत्र के निवासियों द्वारा किया गया जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 29 स्थित महलगांव में शासकीय स्कूल के पास सुअर पालन बंद कराने का आग्रह क्षेत्र के निवासियों द्वारा किया गया जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी केा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान 53 आवेदकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। इसके साथ ही अन्य आवेदकों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए।

Share This News :