Home > अपना शहर ,खास खबरे,
वार्ड 57 में हुआ सी.सी. रोड का भूमिपूजन

ग्वालियर। वार्ड 57 के अंतर्गत आने वाले बीजासेन माता मौहल्ला में आने वाली समस्त गलियों में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। निर्माण कार्य में लगभग 16 लाख रूपये की लागत आएगी। 
इसके लिए भूमिपूजन क्षेत्रीय पार्षद पति अवधेश कौरव ने किया। इस मौके पर क्षेत्र के बुजुर्गों ने भी पूजन किया और समस्त क्षेत्रवासियों ने पार्षद पति का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में आशाराम भगत, भरोसी कारपेन्टर, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, रामस्वरूप जाटव, धर्मवीर जाटव, रमेश पाल, धर्मेन्द्र सिंह, भगवान सिंह, दीनू केन, रणवीर सिंह, रामस्वरूप कामच, द्वारका प्रसाद जखोदिया आदि कई क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share This News :