Home > अपना शहर ,
न उद्योग लगे, न व्यापार बढ़ा: मितेन्द्र

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम अभियान आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल के मुख्यातिथ्य एवं शहर जिला कांग्रेस युवा क्रांति सत्याग्रह के संयोजक मितेन्द्र दर्शन सिंह की अध्यक्षता में आज फूलबाग चौराहा पर युवा क्रांति सत्याग्रह आंदोलन का समापन सम्पन्न हुआ। 21 अगस्त से 22 अगस्त तक 24 घंटे के सत्याग्रह में महानगर के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, कोचिंग एवं रोजगार कार्यालय में पंजीकृत 5 हजार 400 युवाओं ने धरने में पहुंचकर युवा क्रांति सत्याग्रह को समर्थन दिया। 
पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने युवा क्रांति सत्याग्रह समापन में कहा कि 2014 में अच्छे दिन का सपना दिखाकर युवाओं को नौकरी का वादा करके सत्ता हथियाने के बाद प्रधानमंत्री धोखा दिया है और अब 2017 की तिमाही रिपोर्ट के नीलसन के साउथ एशिया मामलों के प्रसिडेंट प्रसुन बासू ने खुलासा किया कि इन 3 सालों मंे युवाओं के लिये नोकरी के अवसर कम होते गये। युवा क्रांति सत्याग्रह के सामपन के अवसर पर मितेन्द्र दर्शन सिंह ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इन 14 सालों ग्वालियर में न उद्योग लगे, न व्यापार बढ़ा न युवाओं को रोजगार मिला, इन 14 सालों मुख्यमंत्री छल कपट करके इनवेस्टर मीट आयोजन करने के नाम पर धोखा देते रहे।   
सत्याग्रह में मप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव उदयवीर सिंह, हरिओम शर्मा, प्रेम सिंह कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, श्रीमती कमलेश कौरव, अशोक प्रेमी, काशीराम देहलवार, संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू, नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, महामंत्री उदल सिंह, श्रीमती मिथलेश सिंह, उपनेता चतुर्भुज धनोलिया, प्रवक्ता रघुराज सिंह राजपूत, महादेव अपौरिया, नवल गुप्ता, संगठन मंत्री सुनील श्रीवास पप्पू, ओमप्रकाश शिवहरे, मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक प्रभूदयाल जौहरे, प्रेम सिंह कौरव, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश पाल, कार्यकारिणी सदस्य गुरूमुख करोसिया, पंकज शर्मा, श्रीमती केशकली जाटव, श्रीमती गिरजा शर्मा, गीता वार्ष्णेय, किरन खेनवार, सुनीता तोमर, श्रीकृष्ण गुर्जर, दलवीर बौहरे, संजीव दीक्षित, भीम यादव, जसवंत शेजवार, वसीम खान, सन्नी खटीक, मुकेश भिलवार, अमित भिलवार, प्रदीप यादव, राधे परिहार, अमन पारिक, पप्पू हमीद, भैयालाल भटनागर, असलम शेर खां, सुधीर मंडेलिया, विकास शर्मा, अलंकार गुर्जर, अमर भदौरिया, बलवीर चंदोकर, विजय श्रीवास आदि उपस्थित थे। संचालन जिला सचिव कुलदीप सिंह कौरव एवं आभार प्रदर्शन संगठन मंत्री सुनील श्रीवास ने किया।

Share This News :