Home > अपना शहर ,खास खबरे,
भजन कीर्तन कर नगर सरकार को जगाया

ग्वालियर। पूर्व विधायक प्रधुम्न सिंह तोमर द्वारा सोई हुई शिवराज सरकार को जगाने के लिए चार शहर का नाका गिर्राज मंदिर पर आज सुबह 24 घंटे का भजन कीर्तन किया। 
ब्लाक कांग्रेस कमेटी 1 एवं 3 के अध्यक्ष रमेश कुशवाह व राजेंद्र रैनिया द्वारा सोये हुए नगर निगम प्रशासन को जगाने के लिए प्रतिदिन प्रातः 11 से 11.30 बजे तक 26 अगस्त तक आयुक्त नगर निगम कार्यालय के समक्ष भजन कीर्तन किया जायेगा। मंगलवार को भजन कीर्तन की अगुवाई पूर्व पार्षद देवेन्द्र राठौर व रामसरन राठौर करेंगे।
धरने में पूर्व विधायक तोमर के साथ दुर्ग सिंह, नत्थू सिंह जादौन, देवेन्द्र राठौर, कालीचरन राजपूत, पप्पन शर्मा, मुबीन खान, शिव सिंह यादव, ओमकार सिंह भदौरिया, अजमेर, राजीव गुप्ता, रामअवतार बैस, सत्येन्द्र सिकरवार, कल्लू भदोरिया, धीरू तोमर, मनोज शर्मा आदि कांग्रेसजन बैठे थे।

Share This News :