Home > अपना शहर ,खास खबरे,
बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह

कांग्रेस नेता मितेंद्र यादव के नेतृत्व में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ सोमवार को फूलबाग चौराहे पर वंदेमातरम गान के साथ 24 घंटे का सत्याग्रह शुरू हो गया। आंदोलन का शंखनाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर वंदेमातरम का गायन कर किया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी युवा क्रांति सत्याग्रह आंदोलन समिति के संयोजक मितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शुरू हुए सत्याग्रह में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर मितेन्द्र सिंह ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज देश में भाजपा की नरेन्द्र मोदी की सरकार है, मप्र में शिवराज सिंह चौहान की सरकार है, नगर निगम में भाजपा की नगर सरकार है, फिर भी रोजगार पाने के लिये युवा वर्ग परेशान है। 
उन्होने कहा कि ग्वालियर अंचल में 14 वर्षो में एक भी कारखाना क्यों नहीं खुला, ग्वालियर के आईटी पार्क में कोई भी मल्टीनेशनल कंपनी आने को तैयार क्यों नहीं है, इनवेस्टर मीट के माध्यम से आज तक ग्वालियर अंचल में एक भी औद्योगिक कंपनी क्यों नहीं आई, बेरोजगारी भत्ता बंद क्यों किया गया। ग्वालियर अंचल के उद्योग लगातार क्यों बंद होने की कगार पर हैं, ग्वालियर के हुनरमंद लोगों का पलायन क्यों हो रहा है, तथा विभिन्न सरकारी पदों के लिये आवेदन फार्म की शुल्क दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है क्यों।
सत्याग्रह में मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खान, जिला सचिव कुलदीप सिंह कौरव, उपाध्यक्ष इस्माईल खां पठान, महाराज सिंह पटेल, उपाध्यक्ष श्रीमती कमलेश कौरव, काशीराम देहलवार, श्रीमती सरला दास, महामंत्री श्रीमती श्याम कुवंर व्यास, श्रीमती ममता भिलवार, गिरजा शर्मा, प्रवक्ता आनंद शर्मा, केशव मांझी, रघुराज सिंह राजपूत, महादेव अपौरिया, संगठन मंत्री सुनील श्रीवास पप्पू, प्रेम सिंह कौरव, कार्यकारिणी सदस्य पंकज शर्मा, संतोष शर्मा, गुरूमुख करोसिया, ओमप्रकाश शिवहरे, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र रैनिया, रमेश पाल, प्रमोद पांडे, नवीन परांडे, सुरेश पहलवान आदि बैठे थे।

Share This News :