Home > अपना शहर ,
स्वर्ण रेखा सफाई के नाम पर लाखों का घोटाला

ग्वालियर के बीच से बहकर निकलने वाली स्वर्ण रेखा नदी को जहां टेम्स नदी की तर्ज पर पक्का कर साफ पानी बहाकर उसमें नाव चलाने का सपना जहां पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में मुरैना के सांसद अनूप मिश्रा ने पूरा कर दिया, लेकिन ग्वालियर की टेम्स नदी वर्षा होने के बाद नाले के पानी से प्रदूषित हो जाती है और उसकी साफ सफाई के लिए हर बार निगम का पूरा अमला लगाया जाता है। इतना ही नहीं इसकी सफाई के लिए लाखों रूपए खर्च किये जाते हैं जिसका कोई हिसाब किताब निगम या सिंचाई विभाग के पास नहीं है। 
निगम के सूत्र बताते हैं कि इसके लिए मूल सिंचाई विभाग में पदस्थ शिशिर श्रीवास्तव हैं ,लेकिन प्रोजेक्ट के नाम पर अभी भी निगम में जमे हुए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।  à¤¸à¥‚त्र बताते हैं कि बोट क्लब के नाम से बनाए गए इस प्रोजेक्ट के शुरू होने पर ग्वालियर के लोगों ने जो सपना देखा था उसे शिशिर श्रीवास्तव पलीता लगा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि महापौर विवेक शेजवलकर के समय में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट के बाद से आज तक उसमें इतना फेरबदल नहीं किया जा सका है जिससे नाले का गंदा पानी बहकर वर्षात में भी स्वर्णरेखा नदी में ना आ सके। सूत्र बताते हैं कि प्रोजेक्ट आफीसर शिशिर श्रीवास्तव का मन निगम में लग गया है और वह अपने मूल विभाग में वापस जाने का मन ही नहीं बना रहे हैं। निगम के एक सूत्र का कहना है कि वह चाहते हैं कि महानगर में वर्षा हो और उसके नाम पर स्वर्ण रेखा नदी को साफ कराने के लिए उन्हें पैसा मिले और वह निगम के अमले से काम कराकर उस पैसे की घालमेल कर लें। सूत्र बताते हैं कि प्रोजेक्ट आफीसर शिशिर ने लाखों रूपए की फाइलें सिर्फ सफाई के नाम पर बनाई हैं। इसमें एक बडे घोटाले की बू आ रही है। सूत्र कहते हैं कि यदि कोई इन फाइलों की सच्चाई निगम से निकलवा ले तो एक बडा घोटाले से पर्दा उठ सकता है। देखना है कि अब निगम के आयुक्त इस ओर ध्यान देकर इस घोटाले से पर्दा उठाऐंगे या फिर ग्वालियर की टेम्स नदी का घोटाला यूं ही अनवरत चलता रहेगा । इसका इंतजार रहेगा। 

Share This News :