Home > अपना शहर ,खास खबरे,
ट्रेन हादसे में एक परिवार में 3 की मौत से पसरा मातम, ग्वालियर-मुरैना के 7 की मौत

ग्वालियर. उत्तर प्रदेश में मुजफ्फर नगर के खतौली स्टेशन के पास हुए ट्रेन हादसे में ग्वालियर व मुरैना से गए 7 की मौत हुई है। मरने वालों में 3 मुरैना एक ही परिवार के सदस्य थे। सूचना मिलते ही परिजन खतौली रवाना हो गए हैं। सोमवती अमावस्या पर लेना था पर्व स्नान, हादसे में हुई मौत....

- शनिवार शाम खतौली रेलवे स्टेशन के पास उत्कल-कलिंगा एक्सप्रेस के कोच डिरेल होकर एक दूसरे पर चढ़ जाने से हुए रेल हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
- पुरी से चलकर हरिद्वार जाने वाली कलिंगा-उत्कल एक्सप्रेस शनिवार रात 8.19 बजे ग्वालियर पहुंची। ग्वालियर से स्लीपर और एसी कोचों में 338 यात्री ट्रेन में सवार हुए। सभी 21 अगस्त को सोमवती अमवस्या पर हरिद्वार गंगा नदी में पर्व-स्नान के लिए गए थे।
- ट्रेन मुजफ्फर नगर से पहले खतौली से गुजरने के दौरान डिरेल हो गई। ट्रेन के पटरी से उतरने पर चारों ओर चीख-पुकार मच गई।
- हादसे में मुरैना के एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि मरने वाला एक यात्री मुरैना के ही सिकरौदा का था, और मुरैना के परिवार का रिश्तेदार था। हादसे में ग्वालियर के 2 और डबरा के एक यात्री की मौत हुई है।
- हादसे का शिकार हुए उत्कल-कलिंगा एक्सप्रेस में ग्वालियर से 338 यात्री रिजर्वेशन कराकर हरिद्वार गए हैं। वहीं 68 यात्री जनरल कोच में सवार हुए थे। अभी तक ग्वालियर से गए किसी यात्री की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

उत्कल-कलिंगा एक्प्रेस में पति-पत्नी व बेटी की मौत
- मुरैना के राजाराम प्रजापति, उनकी पत्नी सुखी बाई और बेटी आरती प्रजापति की हादसे में मौत हो गई। जबकि इनकी ही एक रिश्तेदार सावित्री देवी की भी मौत हो गई।
- पूरे परिवार और रिश्तेदार के हादसे में मरने की सूचना रविवार को मिली तो परिजन हादसा स्थल के लिए रवाना हो गए। प्रजापति परिवार के घर पर मातम पसर गया, और पड़ोसी व रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई।
- इसके साथ ही ग्वालियर के शीतल सिंह, ब्रजकुमार प्रजापति और डबरा के ब्रजराज पांडे की भी मौत हुई है। सन्तोष पांडे पत्नी रीना पांडे ,बेटा कान्हा,बेटी सिमरन और भतीजे ब्रजलाल पांडे के साथ गए हरिद्वार गए थे। रविवार दोपहर MCom कर बैंकर बनने की तैयारी कर रहे भतीजे ब्रजलाल की मौत की खबर आई।
- इनके परिजन भी खतौली रवाना हो गए हैं। जिला प्रशासन ने रेलवे से मृतकों की सूची मंगवाई है, इसके प्रशासन की एक टीम खतौली रवाना की जाएगी।

मदद के लिए करें यहां फोन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन : 1072, 011-23962389, 23967332
निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन : 011-24359748
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन : 94127-15210
मुजफ्फर नगर रेलवे स्टेशन : 0131-2433099
हरिद्वार रेलवे स्टेशन : 97605-34054, 0133-4227477 से 80
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन : 0591-2420324, 0591-1072
रुड़की रेलवे स्टेशन : 97605-34056
ग्वालियर रेलवे स्टेशन : 0751-2432797, 2532849, 0751-1072
मुरैना रेलवे स्टेशन : 07532-226392
डबरा रेलवे स्टेशन : 07524-224433

Share This News :