Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शाह ने किया मेधावी विद्यार्थी योजना का शुभारंभ

भोपाल। à¤²à¤¾à¤² परेड मैदान पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने मुख्‍यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के वरिष्‍ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। इस मौके पर 15000 छात्रों को सम्‍मानित किया गया। 

इसके बाद मंच पर भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह आए और उन्‍होंने सीएम शिवराज की तारीफ करते हुए कहा कि उन्‍होंने मध्‍यप्रदेश को एक बीमारू राज्‍य की सूची से निकालकर आज देश के सबसे तेजी से बढ़ने वाले राज्‍यों में शामिल है। उन्‍होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहां कि सही मायनों में विकास नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में हुआ है पहले तो लगता था विकास को लकवा मार गया हो। शाह ने शिवराज की योजनाओं की तारीफ की और कहां कि इस प्रकार की योजनाओं के लिए उन्‍हें बधाई भी दी।

प्रदेश में करीब 3 हजार 849 हायर सेकंडरी और 4 हजार 464 हाई स्कूल हैं। करीब 1 हजार 415 हाई स्कूल व हायर स्कूल ऐसे हैं, जिनमें बिजली की व्यवस्था नहीं है। वहीं प्रदेश के 16 जिले के 680 हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में बिजली के कनेक्शन ही नहीं है। ऐसे में सैकड़ों बच्चे मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के शुल्क स्वीकृति प्रमाण पत्रों का वितरण कार्यक्रम का लाइव नहीं देख पाएंगे।इस मौके पर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमित शाह का स्‍वागत किया और कहा कि मेरे सामने मध्‍यप्रदेश का टेलेंट बैठा हुआ है। पूरा मध्‍यप्रदेश एक परिवार है। मैं चाहता हूं आप लोग न सिर्फ मध्‍यप्रदेश के लिए बल्कि पूरे देश की सेवा करें। इसके साथ ही उन्‍होंने प्रधानमंत्री की तारीफ की और कहां उन्‍होंने न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी देश का मान बढ़ाया है। पीएम ने देश के विकास के लिए कई योजनाएं चलाईं। शिवराज ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री के सपनों वाला भारत बनाना है। इस दौरान शिवराज ने टीचर बनने के लिए बालिकाओं को प्रोत्‍साहित किया और कहा कि इसमें पचास प्रतिशत रिजर्वेशन होगा। इसके साथ ही उन्‍होंने फॉरेस्‍ट डिपार्टमेंट को छोड़कर सभी सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण होगा।

Share This News :