Home > अपना शहर ,खास खबरे,
महाराजा मानसिंह तोमर का जन्मोत्सव मना

ग्वालियर । ग्वालियर कला मर्मज्ञों व कला प्रेमियों की धरा है। आज से लगभग 500 वर्ष पूर्व इसी धरा पर महान संगीत कला मर्मज्ञ महाराजा मानसिंह तोमर ने जन्म लिया था। यह हमारे लिये फक्र की बात है। उक्त आशय के विचार जिले के प्रभारी एवं किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने महाराजा मानसिंह तोमर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर  à¤µà¤¿à¤µà¥‡à¤• नारायण शेजवलकर ने की। 
शनिवार को यहाँ गाँधी रोड़ स्थित ओल्ड रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में बिसेन ने कहा कि हम लोग ऐसे देश में जन्मे हैं जहाँ के संस्कार एवं संस्कृति का पूरे विश्व में विशिष्ट स्थान है। उन्होंने कहा कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने में प्रदेश सरकार से हर संभव सहयोग मिलेगा। महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि राजा मानसिंह तोमर महान प्रतापी, कला पारखी राजा के रूप में विख्यात हैं। उन्होंने ग्वालियर के सांगीतिक वैभव को नई ऊँचाईयां प्रदान कीं और ग्वालियर को संगीत की मक्का के रूप में स्थापित किया।  à¤¶à¥‡à¤œà¤µà¤²à¤•र ने कहा कि हम सब सुशासन के संकल्प के साथ-साथ कला संरक्षण का भी संकल्प लें। 
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने राजा मानसिंह चौराहे पर स्थापित राजा मानसिंह की प्रतिमा पर पुष्पाहार भी अर्पित किए। इस अवसर पर साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, नगर निगम सभापति राकेश माहौर व वीरेन्द्र जैन तथा प्रभारी मंत्री बिसेन की धर्मपत्नी एवं बालाघाट जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रेखा बिसेन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। आरंभ में ध्रुपद केन्द्र ग्वालियर के प्रभारी एवं देश के विख्यात युवा ध्रुपद गायक अभिजीत सुखदाणे एवं उनके शिष्यों ने राजा मानसिंह रचित ध्रुपद रचनाओं का गायन कर उन्हें स्वरांजलि अर्पित की।

Share This News :