Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मालवा कैलाश तो चंबल संकटमोचक नरोत्तम के हवाले

फिर भाजपा फिर शिवराज के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा प्रमुख ने अपने दो महत्वपूर्ण साथियों को चुना है। इनमें मालवा अंचल के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय और चंबल अंचल के संकटमोचक डॉ. नरोत्तम मिश्रा है।
कैलाश जी का मालवा अंचल में दबदबा है। यहां से सीटें निकालना उन्हीं के हाथ में है। पिछले चुनावों में कैलाश जी ने सबसे ज्यादा सीटें मालवा से जीता कर शिवराज सरकार के बनने में उल्लेखनीय योगदान दिया था। भाजपा प्रमुख को सबसे ज्यादा इन पर ही भरोसा है। उन्होंने मीटिंग में साफतौर पर कहा कि मालवा को जीताने की जिम्मेदारी कैलाश जी के कंधों पर ही है।

वहीं हाल ही में डबरा नपा की ऐतिहासिक जीत ने संगठन में संकटमोचक मंत्री डॉ. नरोत्तम ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इससे शाह भी गदगद है। उन्होंने चंबल अंचल की शत प्रतिशत जीत कमान संकटमोचक को ही सौंप दी है। सरकार और संगठन में अचूक तालमेल बिठाने में नरोत्तम ही सबसे उत्तम है।

Share This News :