Home > अपना शहर ,
साडा में जजिया कर

सावधान साडा में यदि आपने प्लाट लेने की भूल कर दी है, तो अब आपको औरंगजेब के शासन की तरह जजिया कर देना होगा। साडा की ओर से सभी प्लाट धारकों को अब प्रति प्लाट संधारण शुल्क प्रति वर्ग मीटर 50 रूपये प्रतिवर्ष देना होगा। यह निर्णय साडा ने अचानक ले लिया है, जबकि अभी साडा में रहने के लिए मूलभूत सुविधायें तक नहीं है।
साडा में प्लाट धारकों से संधारण शुल्क 3 वर्ष पूर्व से मांगा जा रहा हैं। 1 हजार स्केवर फुट के प्लाट पर अब आपको 30 हजार से 80 हजार रूपये तक का संधारण शुल्क पिछले तीन वर्ष का भी देना होगा। साडा के हितग्राहियों को इसके लैटर भी पहुंच गये है, जिन्होंने भूल से भी साडा में प्लाट ले लिये है वह परेशान है और साडा को कोश रहे है। कई लोग अब प्लाट सरेण्डर करने की सोच रहे है। भाजपा से जुड़े एक पूर्व वरिष्ठ नेता का कहना है कि पानी बिजली है नहीं, कोई रहने नहीं आ रहा और उपर से संधारण शुल्क जजिया कर को ठोंक दिया है, कोई आने की सोच रहा होगा तो वह साडा में नहीं आयेगा। 

Share This News :