Home > अपना शहर ,
आईटीएम यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना अफगानिस्तान की आजादी का जश्न

ग्वालियर। आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में अफगानिस्तान का 98वां स्वतंत्रता दिवस परम्परागत धूमधाम से मनाया गया। 
आईटीएम यूनिवर्सिटी के डीन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी डॉ. रंजीत सिंह तोमर ने यहां अध्ययनरत अफगानिस्तान के स्टूडेंट्स को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अफगानिस्तान स्टूडेंट्स ने अपनी संस्कृति के अनुरूप रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अफगानिस्तान का झण्डा फहराकर उसे सलामी दी। 
आईटीएम युनिवर्सिटी ग्वालियर में बड़ी संख्या में साऊथ अफ्रीकन, बांग्लादेशी, नेपाल, भूटान, जिम्बावे, जाम्बिया, आइवरी कोस्ट, मोजाम्बिक, अफगानिस्तान, बोट्सवाना सहित दूसरे कई मुल्कों के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। आज विश्वविद्यालय के मधुलिमये सभागार में अफगानिस्तान के स्टूडेंट्स ने अपने देश की आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया। दूसरे मुल्कों के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में इस जश्न में शामिल हुए। सबसे पहले स्टूडेंट्स ने अफगानिस्तान का जब राष्ट्रीय झण्डा फहराया तो सभी ने अपने स्थान पर खड़े होकर उसे सलामी दी। इसके साथ अफगास्तिान का राष्ट्रगान भी गाया गया।
इसके पश्चात अफगानिस्तान के छात्र ताहिर रोशन ने पावर पाइन्ट प्रजेन्टेशन के द्वारा अपनी भाषा में वहां के इतिहास और आजादी के संघर्ष के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अगली कड़ी में विद्यार्थियों ने एक वीडियो क्लिप के द्वारा अफगानिस्तान की समाजिक शैली, विकास, संस्कृति और सभ्यता पर भी प्रकाश डाला। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आईटीएम यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी के डीन डॉ. रंजीत सिंह, मैनेजर इंटरनेशनल रिलेशंस अशमेन्द्र शर्मा, डॉ संजय जैन, तृप्ति पाठक एवं अन्य फैकल्टी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अफगानिस्तान के छात्र अली जाविद ने किया।

Share This News :