Home > अपना शहर ,
10 हजार बाइक सवार भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भोपाल में रंग जमाया

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज फिर रंग जमा दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भोपाल आगमन पर प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष अभिलाष पांडे व उनकी टीम ने मोटर बाइक पर सवार 10 हजार कार्यकर्ताओं के साथ उनकी ऐतिहासिक अगवानी की।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे और उनकी टीम ने आज एयरपोर्ट पहुंचकर 10 हजार मोटर बाइक सवारों को लेकर उनका विशाल काफिला निकाला। कार्यकर्ताओं का भारी भीड़ के कारण समूचा भोपाल थम सा गया था। कार्यकर्ता भाजपा जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे। 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे की सराहना की। उन्होंने कहा कि अभिलाष पांडे बेहतर कार्य कर रहे है। कुल मिलाकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने स्वागत को लेकर गदगद दिखे।

Share This News :