Home > अपना शहर ,खास खबरे,
21 अगस्त को होगा युवा क्रांति सत्याग्रह : मितेन्द्र दर्शन सिंह

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस के आवहान पर युवा क्रांति जनसत्याग्रह आंदोलन के तहत 21 अगस्त को फूलबाग चौराहे पर 24 घंटे का युवा सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। इस युवा सत्याग्रह में केन्द्र , राज्य से लेकर नगर निगम में काबिज भाजपा के बाद भी युवाओं को रोजगार से वंचित रहने और औद्योगिक क्षेत्र होने के बाद भी कंपनियों का मोहभंग होना आदि विषयों को शामिल किया जाएगा। 
उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी युवा क्रांति सत्याग्रह आंदोलन समिति के संयोजक मितेन्द्र दर्शन सिंह ने बताया कि युवा वर्ग की क्रांति के लिये निरंतर जनसम्पर्क अभियान चलता रहा हे जिसमें युवाओं को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पत्र वितरित कर उनके अधिकारों की लड़ाई में शामिल होने का आव्हान किया है।  à¤¸à¤‚योजक मितेन्द्र सिंह ने कहा कि आज देश में भाजपा की नरेन्द्र मोदी की सरकार है, मप्र में शिवराज सिंह चौहान की सरकार है, नगर निगम में भाजपा की सरकार है, फिर भी रोजगार पाने के लिये युवा वर्ग परेशान है। उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगार मिले इसे लेकर कांग्रेस ने सत्याग्रह करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि युवा क्रांति सत्याग्रह 21 अगस्त को ग्वालियर अंचल, मप्र  à¤”र देश में जनता के समक्ष, युवांओ के समक्ष भाजपा की रोजगार विरोधी कृत्यों केा उजागर करेगी । इसमें  à¤—्वालियर अंचल में 14 वर्षो में एक भी कारखाना नही खुला क्यों ,ग्वालियर के आई.टी. पार्क में कोई भी मल्टीनेशनल कंपनी आने को तैयार नही क्यों है, इनवेस्टर मीट के माध्यम से आज तक ग्वालियर अंचल मे एक भी औद्योगिक कंपनी आई क्यों नहीं , बेराजगारी भत्ता बंद क्यों किया गया ,ग्वालियर अंचल के उद्योग लगातार क्यों बंद होने की कगार पर हैं,ग्वालियर के हुनरमंद लोगो का पलायन क्यों हो रहा है, तथा विभिन्न सरकारी पदों के लिये आवेदन फार्म की शुल्क दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है क्यों । उन्होंने बताया कि  à¤†à¤‚दोलन का समापन 22 अगस्त को दोपहर 11 बजे किया जायेगा। 
पत्रकार वार्ता में जिला उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, संगठन प्रभारी महामत्री लतीफ  à¤–ां मल्लू महामंत्री उदल सिंह, महिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश à¤•ौरव, प्रवक्ता रघुराज सिंह राजपूत,  à¤†à¤¦à¤¿ सम्मलित थे।

Share This News :