Home > अपना शहर ,खास खबरे,
जयंती पर राजीव गांधी को नमन करेगी कांग्रेस

ग्वालियर। पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने बताया कि 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को 73वीं जयंती पर प्रातः 11 बजे माधवराव सिंधिया कांग्रेस भवन पर कांग्रेस नमन करेगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार रामविद्रोही होंगे।
संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू ने बताया कि 20 अगस्त को भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कार्यक्रम प्रातः 11 बजे कांग्रेस भवन पर होगा, जिसमें स्व. राजीव गंाधी के शासनकाल में देश की एकता, विकास, जैसे विषयों पर उनके आदर्शों को याद किया जायेगा तथा उनको पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया जायेगा। 

Share This News :