Home > अपना शहर ,खास खबरे,
जन समस्याओं को लेकर घेराव कर प्रदर्शन किया

ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर श्रमिक, हरिजन, पिछड़ा वर्ग, बाहुल्य क्षेत्र वार्ड क्रमांक 16 एवं 17 की जनसमस्याओं को लेकर प्रातः नगर निगम क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 5 पर कांचमिल रोड पर ब्लाक कांग्रेस कमेठी क्रमांक 3 के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आनंद नगर गेट से जुलूस के रूप में क्षेत्रीय जनता के साथ नगर निगम कार्यालय पहुँच कर कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री एवं पूर्व पार्षद सुरेन्द्र सिंह चौहान की अगवाई में घेराव प्रदर्शन कर 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला संतान मंत्री सुरेन्द्र सिंह चौहान, ब्लाक 3 के अध्यक्ष राजेन्द्र रैनिया, रसाल सिंह, अशोक जादौन, राजू सिकरवार, सर्वेश भदौरिया, महेश वर्मा, मुन्ना तोमर, सोनू भदौरिया, रामअवतार बैस, लक्ष्मीनारायण झुरिया, नवनीत श्रीवास्तव, देवू सेंगर, के.के. कुशवाह, दिलीप तोमर, राजू श्रीवास, गुड्डा श्रीवास, बाबू सिंह गुर्जर, रामसेवक सिंह गुर्जर सहित क्षेत्रीय जनता शामिल थी।

Share This News :