Home > अपना शहर ,
वृद्व असहाय दिव्यांग को महापौर ने प्रदान की ट्राइसाइकिल

ग्वालियर । महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने आज लोकमंत्रणा कार्यक्रम में आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए तथा कम्पू चौराहे पर ही रहने वाले असहाय दिव्यांग वृद्व व्यक्ति लखना पुत्र बाबूलाल को लोकमंत्रणा में ही ट्राइसाइकिल प्रदान की। इस अवसर पर अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव, रिंकेश वैश्य, उपायुक्त के के गौर, एपीएस भदौरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
 à¤¨à¤¿à¤—म मुख्यालय में आयोजित लोकमंत्रणा कार्यक्रम में वार्ड 61 स्थित सिरोल गांव के निवासियों द्वारा महापौर विवेक नारायण शेजवलकर से गांव में जल समस्या के निराकरण के लिए एक नलकूप कराने का आग्रह किया। जिस पर महापौर ने ग्रामीणों को कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। वहीं बहोडापुर स्थित आनंदनगर के सी ब्लॉक में के निवासियों द्वारा क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण अंधेरा होने की शिकायत की तथा क्षेत्र में खर पतवार एवं गाजरघास होने की शिकायत की जिस पर महापौर श्री शेजवलकर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही महाराज बाडा स्थित सेन्ट्रल लाइब्रेरी के पास दत्त मंदिर पर आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा शिकायत की गई। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वार्ड 8 स्थित चौडे के हनुमान मंदिर के पास के निवासियों द्वारा सडक निर्माण का अधूरा कार्य पूर्ण कराने का आग्रह किया। जिस पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
लोकमंत्रणा के दौरान वार्ड 7 स्थित जोशियाना मोहल्ला लधेडी के निवासियों द्वारा अवैध निर्माण कार्य व अवैध बोरिंग का कार्य रुकवाने का आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं वार्ड 57 स्थित चांदौरकर का बाडा जयेन्द्रगंज में दंबंगो द्वारा आमरास्ते को बंद करने तथा सीवर लाइन उखाडने की शिकायत की जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। लोकमंत्रणा कार्यक्रम में लगभग 3 दर्जन नागरिकों ने आवेदन दिए जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

Share This News :