Home > अपना शहर ,
सामुदायिक भवन एवं सीवर लाइन निर्माण कार्य का भूमिपूजन

ग्वालियर। महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने गुरुवार को वार्ड क्रमांक 37 के अंर्तगत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर लेखा समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाह, क्षेत्रीय पार्षद मुकेश परिहार, विधायक प्रतिनिधि कौशल बाजपेयी एवं रमेश सेन सहित अनेक गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
वार्ड 37 के अंतर्गत निम्बा जी की खोह क्षेत्र में क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा के लिए एक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं सीवर लाइन निर्माण के कार्य का भूमिपूजन अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर शेजवलकर ने कहा कि आने वाले कुछ ही समय में अमृत योजना के तहत सीवर और पेयजल एवं स्मार्ट सिटी के अंर्तगत विभिन्न विकास कार्य शहर में होने हैं जिससे नागरिकों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेगीं। महापौर ने कहा कि शहर के नागरिकों को भी अपने शहर ग्वालियर के विकास के लिए शहर में स्वच्छता अति आवश्यक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद  à¤®à¥à¤•ेश परिहार ने वार्ड के विभिन्न विकास à¤•ार्य à¤•ी जानकारी प्रदान की।

Share This News :