Home > अपना शहर ,
नाथ छायाचित्र एवं चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ

ग्वालियर। नाथ छायाचित्र एवं चित्रकला संगम केन्द्र ग्वालियर द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय नाथ छायाचित्र एवं चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरुवार को महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने तानसेन कला वीथिका में किया गया। 
तानसेन कलावीथिका में प्रारंभ की गई दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी के अवसर पर महापौर विवेक शेजवलकर ने कलावीथिक परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी के सभी चित्रों को देखा तथा सजीव चित्रों की सराहना की तथा विश्व फोटोग्राफी दिवस के लिए सभी को बधाई दी। इस अवसर पर बलबंत सिंह भदौरिया, कमल माखीजानी, गिरीश तारे, राजेश लाड सति बडी संख्या में गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

Share This News :