Home > अपना शहर ,
सर्व कोरी-कोली समाज का अखिल भारतीय प्रतिभा परिचय एवं सम्मान समारोह 20 अगस्त को भोपाल में

ग्वालियर। सर्व कोरी-कोली समाज मध्यप्रदेश द्वारा 20 अगस्त रविवार को प्रात: 10 बजे से मानस भवन पॉलीटेक्निक चौराहा श्यामला हिल्स भोपाल में अखिल भारतीय प्रतिभाओं का परिचय एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। अध्यक्षता पूज्य आचार्य सत्यस्वरूप साहेब करेंगे। 
विशिष्ट अतिथि के रूप में नंदकुमार चौहान प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, विश्वास सारंग सहकारिता मंत्री, वीरेन्द्र कश्यप सांसद शिमला हिमाचल, श्रीमती भारती बेन सियाल सांसद भावनगर गुजरात, आलोक संजर सांसद भोपाल, रामस्वरूप कोली पूर्व सांसद बयाना राजस्थान, वरिष्ठ समाजसेवी रामस्वरूप भारती, कुंवर कोठार विधायक सारंगपुर, परमानंद कोरी डायरेक्टर फिल्म उद्योग मुम्बई, विकास कौशिक राइटर-डायरेक्टर फिल्म उद्योग मुम्बई विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 
समारोह में देश भर से समाज के राजनैतिक प्रतिनिधि, सांसद, विधायक, निगम मण्डलों, नगरीय निकायों, पंचायती निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों, समाजसेवियों, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व बहुप्रतिभा के धनी व्यक्तित्व तथा सामाजिक संगठन प्रमुखों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के संयोजक आर डी पंथी, आयोजन समिति की अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी शाक्यवार, कार्यवाह अध्यक्ष आयोजन समिति म.प्र. इंजीनियर दिलीप विगोनिया ने सभी समाज बंधुओं से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाज उत्थान में अपना योगदान देकर समाज को गौरवान्वित करने की अपील की है। 

Share This News :