Home > अपना शहर ,
सुशासन एक्सप्रेस में आग लगाने वाले दो किशोर दबोचे

ग्वालियर। ग्वालियर की ताज वाशिंग पिट पर गत चार अगस्त को खडी सुशासन एक्सप्रेस के खाली कोच में आग लगाने वाले दो किशोरों को रेलवे सुरक्षा बल पुलिस ने गिरफ्तार कर  à¤²à¤¿à¤¯à¤¾ है। इन किशोरों ने आग लगाकर सेल्फी लेना स्वीकार किया है। 
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ आशीष मिश्रा , सहायक कमांडेंट आरपीएफ घनश्याम मीणा ने पत्रकारों को बताया कि आग लगने के बाद काफी प्रयासों से सबसे पहले आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद मौका मुआयना का निरीक्षण कर आरा मिल तिराहे पर सिविल पुलिस के सीसीटीवी कैमरे लगे दिखे। इन कैमरों के कैद चित्र खंगालने के लिए आरपीएफ की टीम भी पहुंची। जब पुलिस और आरपीएफ ने इन कैमरों को खंगाला तो उसमें दो युवक सीसीटीवी पोल के पास से भागते हुए दिखाई दिये। बाद में जांच टीम ने दो युवकों पर फोकस कर उन्हें संदेही के रूप में चिन्हित किया। पुलिस ने दोनों युवकों को उठाकर उनसे पूछताछ की। पुलिस को पता चला कि दोनों किशोर हैं। दोनों आरा मिल न्यू कालोनी नंबर दो थाना हजीरा और आरामिल पुराने कुएं के पास बिरला नगर के रहने वाले हैं। इन दोनों ने सुशासन एक्सप्रेस में आगजनी कर भागना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि आग उन्होंने उत्सुकता वश लगाई थी और वह ऐसा कर आग के बीच सेल्फी लेना चाहते थे। आग लगाने के लिए उन्होंने कोच में पडे अखबार और चप्पलों का उपयोग किया था। आग काबू से बाहर हो गई तो दोनों मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों किशोरों को पकड कर जीआरपी के हवाले कर दिया है। इस घटना का पर्दाफाश करने में असिस्टेंट कमांडेंट जीएस मीणा, इंस्पेक्टर आनंद पांडे, प्रभारी इंस्पेक्टर जीआरपी पीएस परिहार आरपीएफ और पुलिस थाना हजीरा का सक्रिय योगदान रहा।

Share This News :