Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
RSS के आठ राज्यों के 230 पदाधिकारियों का 6 दिन रहेगा जमावड़ा

बिलासपुर। 24 से 29 अगस्त तक देश के 8 राज्यों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 232 पदाधिकारियों का कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में जमावड़ा रहेगा । बैठक की खास बात ये कि 24 से 26 अगस्त तीन दिन तक संघ के सह सरकार्यवाह भैयाजी जोशी इन पदाधिकारियों की क्लास लेंगे।श्री जोशी के साथ अखिल भारतीय स्तर के चुनिंदा 8 पदाधिकारी भी आएंगे ।

24 से 29 अगस्त 6 दिन तक छत्तीसगढ़ के साथ ही देश के चुनिंदा 8 राज्यों के संघ की महत्वपूर्ण गतिविधियां को शिशु मंदिर से संचालित होगी। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के रणनीतिकारों ने इसे जिला प्रचारक वर्ग का नाम दिया है।

वर्ग में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, विदर्भ, ओडिशा, गुजरात समेत 8 राज्यों के लिए 200 जिला प्रचारकों की उपस्थिति को वर्ग में अनिवार्य किया गया है। जिला प्रचारकों के अलावा एक प्रांत से 8 प्रांत प्रचारक व इतने ही सह प्रचारक तथा 8 क्षेत्र प्रचारक व इतने ही सह क्षेत्र प्रचारकों की उपस्थिति रहेगी।

आठ अलग-अलग राज्यों से आने वाले पदाधिकारियों को 23 अगस्त तक कोनी शिशु मंदिर परिसर पहुंचने की हिदायत दी गई है। वर्ग के पहले तीन दिनों तक शिशु मंदिर परिसर में संघ की राष्ट्रीय राजनीति अपने चरम पर रहेगी। 24 से 26 अगस्त तक संघ के सह सरकार्यवाह भैयाजी जोशी मौजूद रहेंगे।

तीन दिनों तक वे देश के अलग-अलग प्रांतों से आए जिला प्रचारक, प्रांत प्रचारक व क्षेत्र प्रचारकों की क्लास लेंगे। श्री जोशी 26 अगस्त को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके साथ आने वाले अखिल भारतीय स्तर के 8 पदाधिकारी वर्ग के दौरान कोनी में ही रहेंगे।

अखिल भारतीय पदाधिकारियों की टीम प्रांतवार जिला प्रचारकों के अलावा प्रांत व क्षेत्र प्रचारकों व सह प्रचारकों की बैठक लेंगे। कोनी में होने वाली 6 दिवसीय जिला प्रचारक वर्ग की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ग के दौरान पूरे समय अखिल भारतीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

प्रांतवार संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर बैठक लेंगे । वर्ग समाप्ति के बाद रिपोर्ट लेकर नागपुर के लिए रवाना होंगे। संघ मुख्यालय नागपुर पहुंचने के बाद संघ के सर कार्यवाह मोहन भागवत व सह सरकार्यवाह भैयाजी जोशी को रिपोर्ट सौंपेंगे ।

Share This News :