Home > अपना शहर ,खास खबरे,
प्रघुम्न ने भ्रमण कर सुनी समस्यायें

ग्वालियर। पूर्व विधायक प्रघुम्न सिंह तोमर का बुधवार को 13वें दिन भी धरना व भ्रमण जारी रहा। प्रतिदिन की तरह आज भी पूर्व विधायक तोमर ने अपने साथियों सहित वार्ड क्रमांक 17 कांचमिल गेट से बड़ा कांचमिल तक भ्रमण प्रारम्भ किया।
भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय जनता ने सीवर सफाई, पीने का सीवर युक्त गन्दा पानी, बंद पड़ी सोडियम लाइटें एवं अन्य जन समस्याओं से अवगत कराया। इसी क्रम में सायं को पूर्व विधायक प्रघुम्न सिंह तोमर ने आनंद नगर चौराहे पर भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता की समस्यायें सुनी। भ्रमण में राजेंद्र रैनिया, सुरेन्द्र चौहान, रसाल सिंह, राजू सिकरवार, महेश वर्मा, एस.पी.शर्मा, मुकेश गोस्वामी, देवू सेंगर, लक्ष्मीनारायण झुरिया, दिनेश शर्मा, राजू श्रीवास, सोनू भदौरिया, विजय भवानी, राजेश सिकरवार आदि कांग्रेसजन व आम नागरिक उपस्थित थे।

Share This News :