Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
खिला कमल, 26 सीटों से जीती भाजपा

भोपाल: मध्य प्रदेश में हुए नगर निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। वहां 43 सीटों पर हुई वोटिंग में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 26 सीटें जीतीं। वहीं कांग्रेस को 14 सीट मिली। इसके अलावा तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। मतगणना का काम बुधवार सुबह 9 बजे शुरू हो गया था। टीकमगढ़ जिले के निवाड़ी तहसील की पंचायतों में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में तीन जगह भाजपा जीती है तो वहीं खंडवा के मूंदी नगर परिषद के वार्ड-4 पर भी भाजपा ने बाजी मारी है। 

बुरहानपुर, सतना के जैतवारा, अमरिया पाली, मंडला के बिछिया, शहडोल, डिंडोरी, बुढ़ार, छिंदवाड़ा के हर्रई नगर परिषद में भाजपा ने जीत दर्ज की है। विदिशा की शमशाबाद सीट पर, छिंदवाड़ा की जुन्नारदेव नगर पालिका में, खरगोन के सनावद और महेश्वर में कांग्रेस को जीत मिली है। मध्य प्रदेश नगर निकाय के लिए 11 अगसत को वोटिंग हुई थी।

Share This News :