Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना, दो घंटे ट्रेन रोककर चेकिंग

 à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ से चलकर बेंगलोर जाने वाली राजधानी में बम की सूचना पर ट्रेन को आगरा में दो घंटे तक रोककर रखा गया। सभी कोचों की तलाशी ली गई। तलाशी के बाद ट्रेन को ग्वालियर की ओर रवाना किया गया। राजधानी में बम की सूचना के बाद रेलवे ने अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा बलों सतर्क रहने के निर्देश दिए।
 
 
बम की सूचना के बाद ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। आगरा में चले चेकिंग अभियान के दौरान राजधानी एक्सप्रेस से एक संदिग्ध यात्री को भी पकड़ा गया। वहीं जीआरपी टीअाई पीएस परिहार के नेतृत्व में जीआरपी स्टाफ ने प्लेटफार्म नंबर एक से चार तक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफार्मों पर आने वाली ट्रेनों में भी चेकिंग की गई। 

जीआरपी स्टाफ ने बुकिंग ऑफिस, रिजर्वेशन ऑफिस, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल ऑफिस, मालगोदाम और सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग की। जीआरपी स्टाफ ने पंजाबमेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, समता एक्‍सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस,  à¤œà¥€à¤Ÿà¥€ एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस सहित तमाम ट्रेनों में चेकिंग की गई। इस दौरान जीआरपी स्टाफ ने महिला कोचों में सवार पुरुष यात्रियों को भी कोचों से उतार दिया। इसके अलावा यात्रियों और ट्रेनों की सुरक्षा के लिए वीआईपी गेट पर मैटल डिटेक्टर लगा रखा है। यहां पर 24 घंटे जीआरपी स्टाफ को तैनात कर रखा है। 

Share This News :