Home > अपना शहर ,खास खबरे,
पवैया ने सिविल अस्पताल के ऑप्रेशन थिएटर का लोकार्पण किया

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) :  à¤‰à¤šà¥à¤š शिक्षा एवं
लोक सेवा प्रबंधन मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने सिविल अस्पताल हजीरा में लगभग
10 लाख रूपए की लागत से बनाए गए नवीन ऑपरेशन थियेटर और पोस्ट ऑपरेटिव
वार्ड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल हजीरा को आधुनिक
चिकित्सा सुविधाओं से युक्त बनाया जायेगा। लोगों की माँग और चिकित्सालय की हर
जरूरत को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करना उनका संकल्प है।
श्री पवैया ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपरांत हजीरा सिविल अस्पताल पहुँचकर
अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके हालचाल और उपचार के बारे में चर्चा की। साथ ही
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनायें प्रदान करते हुए फलों का वितरण भी
किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर श्री राहुल जैन, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, मुख्य
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एस जादौन, सिविल सर्जन डॉ. व्ही के गुप्ता
के साथ प्रभारी मेडीकल ऑफीसर डॉ. प्रशांत नायक से चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर
विस्तार से चर्चा भी की।
श्री पवैया ने कहा कि हजीरा सिविल अस्पताल ग्वालियर शहर का एक महत्वपूर्ण
स्वास्थ्य संस्थान है। ग्वालियर उपनगर क्षेत्र में बड़ी आबादी इस संस्थान के माध्यम से
स्वास्थ्य सेवायें प्राप्त करती है। संस्थान सभी आधुनिक चिकित्सीय सुविधायें मुहैया
कराने के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है। उन्होंने स्थानीय
जरूरत को दृष्टिगत रखते हुए अपनी विधायक निधि से 12 लाख रूपए नवीन कलर्ड
अल्ट्रासाउण्ड मशीन क्रय करने तथा 3 लाख रूपए डेन्टल एक्स-रे मशीन क्रय करने के
लिये स्वीकृत पूर्व में प्रदान की गई है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त राशि की
व्यवस्था भी सुनिश्चित की जायेगी।

Share This News :