Home > अपना शहर ,
मुख्य समारोह में मंत्री पवैया करेंगे ध्वजारोहण

ग्वालियर । 14वीं वाहिनी एसएएफ मैदान पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री  à¤œà¤¯à¤­à¤¾à¤¨ सिंह पवैया प्रात: 9 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। तदुपरांत राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज की सलामी और परेड का निरीक्षण करेंगे। प्रात: 9 बजे से 9.30 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। प्रात: 9.30 से 9.45 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा गुब्बारे छोड़ना, हर्ष फायर, राष्ट्रगान और राष्ट्रपति जी के नारे लगाए जायेंगे। प्रात: 9.45 बजे से 10 बजे तक मार्च पास्ट का आयोजन होगा। प्रात: 10 बजे से 10.10 तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डरों और टोली नायकों से परिचय प्राप्त करेंगे तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और कारगिर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा। प्रात: 10.10 बजे से 10.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सम्पन्ना होगा। प्रात: 10.30 बजे से 1045 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया जायेगा।
 

Share This News :