Homeखेल ,
कोहली ने कर दिखाया ये कारनामा

टीम इंडिया ने तीसरे ही दिन पल्लेकेल टेस्ट पारी और 171 रनों से जीत कर श्रीलंका का सीरीज में 3-0 से सफाया कर दिया. इसके साथ ही कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका की धरती पर इतिहास रच दिया. उन्होंने टीम इंडिया के विदेश में 3-0 से व्हाइटवॉश का सपना साकार किया है. विदेशी धरती पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में सभी टेस्ट जीतने के लिए भारतीय टीम को 85 साल का लंबा इंतजार करने पड़ा. अबतक किसी भी भारतीय कप्तान ने इतनी बड़ी सफलता हासिल नहीं की थी. 28 साल के विराट कोहली ने अपने 29वें टेस्ट मैच में कप्तानी करते हुए यह उपलब्धि हासिल की.

 

विदेशी धरती पर 78वीं सीरीज में बना यह इतिहास

विदेशी धरती पर 78वीं सीरीज में भारत की यह 18वीं सीरीज जीत है. इस दौरान टीम इडिया ने पहली बार 3-0 से व्हाइटवॉश करने में सफलता पाई है. 1932 से भारत के टेस्ट क्रिकेट खेलने का सिलसिला शुरू हुआ था. पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में दौरे के एकमात्र टेस्ट की सीरीज में सीके नायडू ने भारत की कप्तानी संभाली थी और अबतक भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में कुल 33 कप्तान हो चुके हैं. जिनमें से अकेले कोहली ने यह कारनामा कर दिखाया है.

Share This News :