Home > अपना शहर ,खास खबरे,
जनउत्थान न्यास करेगा ११०० शिक्षकों का सम्मान: डॉ. सिकरवार

ग्वालियर। पांच  à¤¸à¤¿à¤¤à¤®à¥à¤¬à¤° को शिक्षक दिवस के अवसर पर जनउत्थान न्यास द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। इस समारोह को भव्य बनाने के लिए न्यास द्वारा जी.वाय.एम.सी. क्लब में बैठक का आयोजन किया गया। मंच पर न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, सचिव चन्द्रप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे एवं सहसचिव अवधेश सिंह कौरव, डॉ. सनद् कुमार दीक्षित, शिवकुमार सिंह भदौरिया, के.के.दीक्षित उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य बिन्दु कार्यक्रम की व्यवस्था एवं उसे पिछले वर्ष से और भव्य कैसा बनाया जाये रहा। इस मौके पर न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवाार ने कहा कि न्यास सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहा हैं और उसी क्रम में जिले के शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा हैं। उन्होनें कहा कि गुरू समाज का पथ-प्रदर्शक होता हैं और छात्रों में संस्कार देने और नैतिक शिक्षा के संबंध में पारंगत करते हैं। उन्होनें कहा कि शिक्षक दिवस पर न्यास द्वारा 1100 शिक्षकों का सम्मान किया जाना हैं। आप सब का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा तो हम सब मिलकर इस आयोजन को भव्य रूप से आयोजित कर सकेंगे। हमारे देश की व्यवस्था में शिक्षक का हमेशा अग्रणी स्थान रहा हैं। शिक्षक छात्रों को न केवल पढ़ाता है, बल्कि संस्कार भी देते हैं। छात्रों को योग्य बनाकर ऊंचाईयों पर पहुंचाते हैं। उन्होनें कहा कि छात्र के भविष्य को संवारने में माता-पिता और गुरू का बड़ा योगदान रहता हैं। बैठक का संचालन न्यास सचिव चन्द्रप्रकाश गुप्ता एवं आभार सहसचिव अवधेश सिंह कौरव ने व्यक्त किया।
बैठक में मुकुट बिहारी द्विवेदी, लक्ष्मीनारायण शर्मा, नगेन्द्र सिंह तोमर, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, के.के.शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, अभय कुमार सिंह, अंकित कठ्ठल, मनोज कुमार शुक्ला, धर्मजीत यादव, राजीव कुमार अग्रवाल, हाकिम सिंह कौरव, श्रीमती नीता शर्मा, नीरू सगर, रजनी झा, निशा अरोरा, आनंद कुमार व्यास, अम्बरीष गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, बलवीर सिंह कौरव, राकेश मिश्र, महेश सिकरवार, सुरेन्द्र द्विवेदी, संतोषी लाल शर्मा, प्रेमनारायण पाठक, रामप्रकाश धाकड़, महाराज सिंह आदि उपस्थित थे।

Share This News :