Home > अपना शहर ,खास खबरे,
बजरंग दल 14 अगस्त को मनाएगा अखण्ड भारत संकल्प दिवस

ग्वालियर। विहिप बजरंग दल कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में विभाग संयोजक भरत पाठक ने बताया की ग्वालियर महानगर में सभी प्रखण्डो में अखण्ड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम मनाया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सहमंत्री पप्पू वर्मा उपस्थित रहेंगे। सर्वप्रथम भारत माता का पूजन कर कार्यकर्ताओ को अखण्ड भारत संकल्प दिवस की जानकारी से अवगत करायेंगे। कार्यक्रम शाम: 06:00 बजे से प्रारंभ होगा। तत्पश्चात शाम महानगर के सभी प्रखण्डो से मशाल जुलूस निकाला जायेगा। जो शहर के प्रमुख मार्गो से निकाला जायेगा।

Share This News :