Home > अपना शहर ,खास खबरे,
समस्यायें जानने प्रधुम्न घूमे क्षेत्र में

ग्वालियर। पूर्व विधायक प्रधुम्न सिंह तोमर ने क्षेत्र की समस्याओं को जानने के लिए आज प्रातः अपने साथियों के साथ शिव विहार, पीताम्बरा कॉलोनी, रामेश्वरी नगर में भ्रमण किया। 
भ्रमण के दौरान निवासियों ने अपनी-अपनी पीड़ा बताते हुए बताया कि प्रतिदिन सीवर की समस्या से हम लोग परेशान है घर में अधिकांश लोग गंदगी के कारण बीमार हो रहे हैं पीने के पानी की जगह सीवरयुक्त पानी आ रहा है पर कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है। 
भ्रमण में भगवानदास, रघुवीर राय, रमेश कुशवाह, देवेन्द्र राठौर, मंजू नरवरिया, पंकज नरवरिया, राकेश नरवरिया, फुल्दी लाला पाल, श्यामू बैस, ध्रुब गौतम, गुरुदयाल सरदार, रामअवतार बैस, विशन पारछे, महेश गुप्ता, इन्द्रपाल तोमर, पीटर राजावत, सत्येन्द्र सिकरवार, मुकेश तोमर, मानसिंह तोमर, रिंकू चौहान, शिवसिंह तोमर, तहसीलदार सिंह, दुर्ग सिंह तोमर, गौरव कुशवाह, आशिक ऐहमद, मुबीन खान, जुबेर खान, आशिफ ऐहमद, नईम खान, पिंटू गुर्जर, राहुल पटेल, रसाल सिंह, मेघसिंह तोमर, भारत राठौर, पूरन तोमर, मदन तोमर, राजेंद्र रैनिया, राजू यादव, पिंटू भदौरिया, तुलसीराम शेखवार, विनोद राजावत, रामकिशन परिहार, केदार सरपंच आदि शामिल थे।

Share This News :