Home > अपना शहर ,खास खबरे,
जनचेतना कार्यक्रम में भाजपा सरकार की वादाखिलाफी का विरोध किया

ग्वालियर। युवा नेता मितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ भीम नगर आदिवासी मोहल्ला में जनचेतना कार्यक्रम शहर जिला कांग्रेस अभियान कार्यक्रम आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, जिला संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू के मुख्यातिथ्य में आयोजन किया गया।
कार्यक्रम आयोजक जिला प्रवक्ता महादेव अपौरिया एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य पंकज शर्मा थे। पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कहा कि महापौर विवेक शेजवलकर खुद स्वीकार्य कर चुके है कि नगर निगम का सिस्टम फैल है और इसलिये भीम नगर के आदिवासियों को संविधान में दिये गये विकास मौलिक कार्यों का लाभ नही मिल रहा है, जबकि निगम में जो क्षेत्र आदिवासियों का है वह निगम की सूची में दर्ज है। कार्यक्रम में श्रीमती गंगा राठौर, सचिव कुलदीप सिंह कौरव एड, सुजीत आदिवासी, सूरज आदिवासी, रतनला आदिवासी, लाखन आदिवासी, राहुल बघेल, गब्बर राठौर, वीर सिंह भगत जी, विनोद सोलंकी, मनोज वर्मा, मनीष गौतम, रामसेवक माथुर, जयकुमार राजौरिया, सुमन, श्रीमती राजकुमारी होतम सिंह मोर्य, श्रीमती उमा देवी, दीपेश चौधरी, नरेन्द्र मोर्य, भीम कमरिया, दलवीर गुर्जर, जसंवत शेजवार, हरिप्रकाश दुबे, दाउ मुदगल, सुनील आदिवासी, आदिवासी, डालचंन्द्र बित्तोलिया, विकास शर्मा, रूप सिंह, अमन पारिख, प्रीत तोमर, जितेन्द्र मौर्य, नितिन परिहार, विनोद आदिवासी, पप्पू मांझी, कमल, बृजेश आदिवासी, मदन आदिवासी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे। संचालन बनवारी लाल मौर्य एवं आभार व्यक्त मुकेश आदिवासी ने किया।

Share This News :