Home > अपना शहर ,खास खबरे,
तिरंगा यात्रा में एक हजार मोटरसाइकिल के साथ शामिल होगा युवा मोर्चा

ग्वालियर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक बैठक संभागीय कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, जयसिंह कुशवाह, मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे, महामंत्रीगण महेश उमरैया, कमल माखीजानी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा ने तिरंगा यात्रा में युवा मोर्चा की सहभागिता को बताते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक मंडल से निकलकर आएंगे एवं लगभग एक हजार मोटरसाइकिलें तिरंगा यात्रा में शामिल होंगी। विवेक शर्मा ने बताया कि शहर की अलग अलग चौराहों पर मोटरसाइकिले इकट्ठी होंगी। बाद में यह मोटरसाइकिलें कटोराताल पर पहुंचेगी और वहां से तिरंगा यात्रा में शामिल हो जाएंगी। बैठक में कार्यकर्ताओं को संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ एवं जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने भी मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में युवा मोर्चा के विनय जैन, सीपी मिश्रा, सुभाष शर्मा, निखिल विजयवर्गीय, महेंद्र सिकरवार, गिर्राज कंसाना, राजू सेंगर, सतेंद्र गुर्जर आदि लोग थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रिंकू परमार ने किया।

Share This News :