Home > अपना शहर ,खास खबरे,
जगदीश राय भाजपा झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक बने

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश राय को भाजपा झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।
राय की नियुक्ति पर आज दोपहर भाजयुमो के जिला महामंत्री रिंकू परमार के निवास पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे, माताप्रसाद शर्मा, सरदार बलदेव सिंह, वचन किरार, अनुराग कटारे, अमन खत्री, उपेंद्र सिंह तोमर, रविंद्र तोमर, अमरजीत सिंह, लाखन सिंह राठौर, सिंद्धात राजपूत, राजेंद्र शर्मा, संदीप राठौर, सतीष शर्मा, रिंकू परमार, सुनील शर्मा आदि लोग उपस्थित थे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राय को माला पहनाकर स्वागत किया एवं मिष्ठान वितरण करके अपनी खुषी जाहिर की।

Share This News :