Home > अपना शहर ,खास खबरे,
गरिमा, अनुशासन और बदलाव की ली शपथ

ग्वालियर। हम पूरी लगन और निष्ठा के साथ बिना भेदभाव के स्कूल की कम्यूनिटी और समाज के लिए बेहतर करने की कोशिश करेंगे। हम अपने हर प्रयास से हर क्षेत्र में स्कूल का स्तर बढ़ाएंगे व जरूरी बदलाव भी लाएंगे। हम स्वयं और हर विद्यार्थी द्वारा स्कूल की गरिमा, अनुशासन और सकारात्मकता को बनाए रखना अपना पहला कर्तव्य मानते हैं। हम इसकी शपथ लेते हैं और इसे निभाने का वादा भी करते हैं। 
कुछ ऐसे ही शब्दों के साथ शपथ ली स्कूल के नवनिर्वाचित काउंसिल मेम्बर्स ने। यह अवसर था आईटीएम ग्लोबल स्कूल के इन्वेस्टिचर (अधिकार देने का संस्कार) सेरेमनी का, जिसमें सत्र 2017-18 के लिए स्कूल की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल आदि गतिविधियों के अनुशासित और सफलतापूर्वक बढ़त के संचालन हेतु स्टूडेंट्स को विभिन्न पद देकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस इन्वेस्टिचर में प्राइमरी और सीनियर कैटेगरी के सभी ग्रेड शामिल किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि सीआरपीएफ आईजीपी राजेंद्र प्रसाद पांडे ने इन काउंसिल मेम्बर्स को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरूआत में स्टूडेंट्स द्वारा वेलकम सांग परफार्म किया गया। इसके बाद स्कूल के बैंड ने ही म्यूजिकल परफॉर्मेंस दी। 
स्कूल के प्रिसींपल अजयलाल ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि ’’कई मापदंडों के आधार पर चुने गए ये काउंसिल मेम्बर्स कई खूबियों से लबरेज हैं और इनकी सकरात्मक उर्जा, बुद्मित्ता, प्रतिभा से स्कूल में नए बदलाव और नए आयाम जरूर स्थापित होंगे।’’ इसके बाद एक्टिविटी कार्डिनेटर अनीता मित्तल व प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर भावना ने प्राइमरी स्कूल काउंसिल मेम्बर्स की घोषणा की। इसमें ग्रेड 1 से 6 तक के क्लास रिप्रजेंटेटिव, प्राइमरी गर्ल कैप्टन व ब्वॉयज कैप्टन चुने गए। सीनियर विंग कॉर्डिनेटर पद्माकली ने सीनियर काउंसिल मेम्बर्स की घोषणा की। स्कूल के पांच हाउस फायर, एअर, अर्थ, वाटर, स्काय के कैप्टन और वाइस कैप्टन का चयन कर उन्हें भी उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के आखिर में स्टूडेंट्स ने डेसपसिटो सांग पर जुंबा डांस परफॉर्मेंस दी। अंत में आभार प्रदर्शन वाइस प्रिंसीपल अरविंद सिंह सिकरवार ने किया। इस मौके पर विशेष रूप से आईटीएम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ कमलकांत द्विवेदी उपस्थित रहे। 

Share This News :