Home > अपना शहर ,खास खबरे,
साया होटल के तलघर में अवैध बनी दुकानों को हटाया

ग्वालियर । निगमायुक्त विनोद शर्मा के निर्देश परिपालन में तीनों विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज विभिन्न क्षेत्रों में सुगम यातायात के लिए अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवही की गई। कार्यवाही के दौरान रोड पर खडे ठेले वालों को हटाकर हॉकर्स जोन में शिफ्ट कराया गया।
मदाखलत अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दक्षिण विधानसभा में गांधी मार्केट चौराहा, जनकगंज, बाड़ा क्षेत्र से हाथ ठेलों को हटवाया गया। सी.एम. हेल्पलाईन से प्राप्त शिकायत अनुसार टोपी बाजार, रस्सी मार्केट में दुकानों के बाहर रखे सामान को जप्त किया गया। ग्वालियर विधानसभा के अंतर्गत भवन अधिकारी  à¤¸à¥à¤°à¥‡à¤¶ अहिरवार, क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश, निरंजन के निर्देशन में पड़ाव स्थित साया होटल के तलघर में अवैध बनी दुकानों की तुड़ाई की गई। बाद में क्षेत्राधिकारी पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव के निर्देशन में कोटेश्वर कॉलोनी में अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी उसकी रोड खुदवाई गई एवं गढे हुये विद्युत पोलों को उखड़वाया गया। इसके साथ-साथ ग्वालियर पूर्व विधानसभा के अंतर्गत सी.एम. हेल्पलाईन से प्राप्त शिकायत अनुसार दर्पण कॉलोनी मंे अवैध रूप से बनी बाउण्ड्रीबॉल को क्षेत्राधिकारी अमित गुप्ता के निर्देशन में तोड़ा गया। स्टेशन बजरिया क्षेत्र से हाथ ठेलों को हटवाया गया।
शहर के मुख्य मार्गों से 20 आवारा मवेशी पकड़वाकर लाल टिपारा भिजवाये गये एवं दूरभाष से प्राप्त शिकायतों के क्रम में दीनदयाल नगर एवं लक्ष्मीगंज चौराहा से दो घायल गाय उठवाकर उपचार हेतु लाल टिपारा उपचार विभाग में भर्ती कराया गया। कार्यवाही दौरान मदाखलत अधिकारी केशव सिंह चौहान, उत्तम सिंह जखैनिया, महेन्द्र शर्मा, सुघर सिंह, आजाद खां सहित मौजूद रहे।

Share This News :