Home > अपना शहर ,
वार्ड 63 में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर निगम ने की कार्यवाही

ग्वालियर  ( विनय शर्मा ) । नगर निगम के भवन अधिकारी महेन्द्र अग्रवाल द्वारा आज पुरानी छावनी क्षेत्र स्थित वार्ड 63 क्षेत्र क्रमांक 23 में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्यवाही कर निर्माणकार्य हटवाया तथा पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में अवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। कार्यवाही के दौरान क्लस्टर अधिकारी सुरेश अहिरवार, क्षेत्राधिकारी राजीव सिंहल, मदाखलत अधिकारी उत्तम जखेनिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
 à¤­à¤µà¤¨ अधिकारी महेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि वार्ड क्रमांक 63 स्थित पुरानी छावनी ग्राम मालनपुर में आनंदपुर ट्रस्ट के सामने मुख्य हाइवे पर रामसेवक, घनश्याम, हरी, वासुदेव एवं कल्ली पुत्र गया सिंह यादव द्वारा बिना टाउन एन्ड कन्ट्री प्लानिंग व नगर निगम की अनुमति के तथा बिना किसी लेआउट एवं कॉलोनाइजर लायसेंस के अवैध रुप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी तथा प्लाटों की बिक्री की जा रही थी। इसको लेकर निगमायुक्त विनोद शर्मा द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आज नगर निगम द्वारा उक्त स्थल पर जाकर कार्यवाही की गई। मौके पर कॉलोनी में मुरम की सडक डाली गई थी तथा विद्युत के खंबे लगाने की तैयारी की जा रही थी। इसको लेकर आज उक्त कार्यवाही की गई तथा सडक उखडवाई गई। इसके साथ ही निगमायुक्त विनोद शर्मा ने निर्देश दिए कि बिना किसी अनुमति के अवैध रुप से कॉलोनी विकसित करने या प्लॉटों की बिक्री करने पर संबंधित के खिलाफ निरंतर कार्यवाही की जाये।

Share This News :