Home > अपना शहर ,
भाजपा किसान मोर्चा करेगा किसानों का सम्मान

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा आगामी १३ अगस्त को भगवान बलराम जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाएगा। किसान दिवस पर मध्यप्रदेश किसान मोर्चा प्रदेश के प्रत्येक जिले में धरती पुत्र किसानों का सम्मान करने आयोजन करेगा। 
उक्त जानकारी आज भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद जादौन जिलाध्यक्ष भरत दांतरे ने पत्रकारों को बताया कि इसी तारतम्य में ग्वालियर जिले में भी १३ अगस्त को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें लगभग ५१ से अधिक खेती बाडी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों के अलावा प्रेरणा स्त्रोत का काम करने वाले किसानों का सम्मान किया जाएगा। 
बलराम जयंती पर बहोडापुर पर स्थित हददू खां की बगीची में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। 

Share This News :