Home > अपना शहर ,खास खबरे,
जेल में बहनें अपने कैदी भाईयों को राखी बांधने पहुंची

ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पवित्र रक्षाबंधन त्यौहार आज पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाई को राखी बांधी। वहीं भाईयों ने अपनी बहन को उपहार सहित जीवनभर रक्षा करने का वचन दिया। इधर दिनभर ट्रेनें खचाखच चली और बाहर से आने वाले भाईयों ने ग्वालियर आकर अपनी बहनों से टीका करा राखी बंधवाई। रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस को भी खासा कसरत करनी पड़ी और जगह-जगह जवानों को सादा व पुलिस वर्दी में तैनात किया गया था, जिससे इस पर्व में कोई शरारतीतत्व विघ्न नहीं डाल सकें। 
रक्षाबंधन पर्व पूरे देश, प्रदेश के साथ ग्वालियर में भी हर्षोल्लास से मनाया गया। रक्षाबंधन पर्व भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक है, जिसमें बहनें अपने भाईयों को राखी बांध मिठाई एवं उपहार  à¤¦à¥‡à¤¤à¥€ है तो भाई भी अपनी बहन को भी उपहार के साथ जीवनभर रक्षा का वचन देते हैं इसलिए यह त्यौहार भारतीयों के लिए अहम है। रक्षाबंधन पर्व पर आज सुबह से ही बहनों, भाईयों सहित सभी लोगों में एक उत्साह का माहौल देखा गया। ग्वालियर में रक्षाबंधन पर बहनों ने शुभ मुहुर्त में ही अपने भाईयों को तिलक कर राखी बांधी। आज चन्द्रग्रहण के चलते बहनों ने सूतक लगने से पहले ही अधिकतर भाईयों को राखी बांधी । भाईयों ने अपनी बहनों को रुपये, उपहार सहित जीवनभर रक्षा करने का वचन दिया। इधर त्यौहार पर आज व्यापारियों की चांदी रही। दिनभर मिठाईयों, नारियल, पेठा , नमकीन, जनरल स्टोर, शॉपिंग मॉल आदि में ग्राहकों का तांता लगा रहा। वहीं ट्रेनों द्वारा बाहर से आने वाले भाईयों ने भी अपनी बहनों से ग्वालियर आकर राखी बंधवाई। इसी प्रकार बाहर से आने वाली बहनों ने भी अपनी भाईयों को राखी बांधी, जिसके चलते ट्रेनें आज रक्षाबंधन त्यौहार पर ठसाठस चली। कमोवेश यही स्थिति बसों की भी रही। 
इसी क्रम में ग्वालियर की केन्द्रीय जेल में भी आज कैदी भाईयों को राखी बांधने उनक ी बहनें पहुंची। इस दौरान बहनें अपने भाईयों को मिष्ठान, घर से पूड़ी सब्जी आदि भी ले गई थी, लेकिन जेल मेन्युअल के हिसाब से उन्हें कोई सामान अंदर नहीं ले जाने दिया गया। जेल प्रशासन ने बहनों द्वारा लाई मिठाई के कुछ टुकडे ही अंदर ले जाने दिये।  à¤•ैदी भाईयों ने जैसे ही अपनी बहन को देखा तो दोनों की आंखों में आंसू झलक आए और दोनों एक-दूसरे के गले मिलकर खूब रोए भी। इसके बाद बहनों ने अपने भाईयों को राखी बांध मिष्ठान आदि खिलाया। वैसे जेल प्रशासन ने भी भाई-बहन के इस पावन पर्व में कोई बंधन नहीं आए इसे देखते हुए विशेष व्यवस्था की थी। इसके अलावा जेल में कैदियों के लिए पूड़ी, सब्जी और खीर बनाया गया था, जिन्हें कैदियों ने खूब मन से खाया। इधर रक्षाबंधन के इस पावन पर्व में कोई घटना घटित नहीं हो जाए, इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की हुई थी। 

Share This News :