Home > अपना शहर ,खास खबरे,
स्व शेजवलकर के जन्मदिवस पर शहरवासियों ने किया नमन

ग्वालियर। जनसंघ और भाजपा के संस्थापक सदस्यों में रहे ग्वालियर नगर निगम के मेयर,लोकसभा और राज्यसभा सदस्य रहे नारायण कृष्ण शेजवलकर के जन्मदिन पर आज भजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया। आज सुबह नगर निगम मुख्यालय परिसर में स्थित स्व.शेजवलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहाकि स्व. शेजवलकर राष्ट्रवाद की प्राणवायु थे। उन्होंने इस अञ्चलमें इसे हवा के साथ फैलाया और आज यह सिरमौर हो गयी। उन्होंने जनसंघ को यहाँ एक छोटे पौधे के रूप में लगाया जो अब बटवृक्ष बन गया। वे कुशलसंगठक,ईमादार राजनीतिज्ञ और एकात्म मानववाद के पथ प्रदर्शक थे। उनका जीवन सदैव भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पथ प्रदर्शक का काम करता रहेगा।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, सभापति राकेश माहौर, नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ,भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश शर्मा, एमआईसी सदस्य धर्मेन्द्र राणा, पुरषोत्तम टमोटिया, मुकेश परिहार, मनोज तोमर, भाजपा के जिला महामंत्री कमल माखीजानी ,रामेश्वर भदौरिया , हरीश मेवाफरोश ,पार्षद राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This News :